एक नजर में पंचायत
थाटा भारत के राजस्थान राज्य के नागौर जिले की भैरुन्दा तहसील में एक ग्राम पंचायत है जो की अजमेर संभाग के अंतर्गत आता है। यह ग्राम पंचायत जिला मुख्यालय नागौर से पूर्व की ओर 108 किमी दूर स्थित है तथा ब्लॉक (पंचायत समिति) भैरुन्दा से 8.5 कि.मी. की दुरी पर स्थित है| वर्तमान में ग्राम पंचायत थाटा के सरपंच श्री कैलाश चन्द मेघवाल है|
थाटा ग्राम पंचायत के अंर्तगत कुल 4 रेवेन्यू विलेज आते है – थाटा, सुरियास, लूणीयास और भंवाल चारना
- थाटा की जनसंख्या लगभग 4693 तथा हाउस होल्ड की संख्या 940 है|
- ग्राम पंचायत थाटा में वर्तमान में कुल 4 राजकीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है|
- ग्राम पंचायत थाटा में वर्तमान में कुल 1 सब सेन्टर तथा 6 राजकीय आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन किया जा रहा है|
ग्राम पंचायत में चुने गए सरपंच
| क्र.सं. | सरपंच का नाम | कार्यकाल |
|---|---|---|
| 1. | श्री रामानन्द जी बाहेती, थाटा | 1959 - 1961 |
| 2. | श्री हेमसिंह जी राठौड़, लूणियास | 1961- 1963 |
| 3. | श्री मांगीलाल जी चौधरी, थाटा | 1963 – 1977 |
| 4. | श्री भागीरथ जी कुम्हार, लूणियास | 1977 – 1979 |
| 5. | श्री सुरजमल जी पारीक, थाटा | 1979 – 1983 |
| 6. | श्री भागीरथ जी कुम्हार, लूणियास | 1983 – 1988 |
| 7. | श्री रामदेव जी नेहरा एवं प्रशासक | 1988 – 1994 |
| 8. | श्री हरिराम जी वैष्णव, थाटा | 1995 – 2000 |
| 9. | श्रीमति जीवणी देवी मेघवाल, लूणियास | 2000 – 2005 |
| 10. | श्री कुम्भाराम जी मेघवाल, थाटा | 2005 – 2010 |
| 11. | श्री जसवंत सिंह जी, थाटा | 2010 – 2015 |
| 12. | सुश्री रितु कंवर एवं प्रशासक | 2015 – 2020 |
| 13. | श्री कैलाश चन्द मेघवाल | 2020 – 2025 |
ग्राम पंचायत में विद्यालय
- 1. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाटा
- 2. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुरियास
- 3. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लूणीयास
- 4. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भंवाल चारना